TNF News

भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में बिरसनगर सिद्धों कान्हु चौक में हूल दिवस का हुआ आयोजन। विधायक श्री सरयू राय के करकमलों द्वारा सिद्धों कान्हु की भव्य स्मारक का उद्घाटन हुआ।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 30 जून, 2022

भारतीय जनतंत्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में सिद्धों कान्हु चौक बिरसानगर में मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया एवं बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष – शंकर कर्मकार के नेतृत्व में आज हूल दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं वीर शहीद सिद्धो मुर्मू और कान्हू मुर्मू को श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए।

श्री राय एवं भाजमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए। बताते चले की विगत वर्ष आज ही के दिन जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक श्री सरयू राय ने लोगों से कहा था की आने वाले वर्ष में वीर शहीद सिद्धों कान्हु के इस स्मारक को भव्य रूप दिया जायेगा और आज हूल दिवस के उपलक्ष्य में वह कार्य पूर्ण होने पर इसका उद्घाटन माननीय विधायक श्री सरयू राय जी ने किया।

स्मारक का सौंदर्यीकरण होने से लोगों में काफ़ी हर्ष का माहौल है. विधायक श्री राय ने ये भी ऐलान किया की इसी स्थान पर शहीद फूलो – झानो और चाँद  – भैरव का भी स्मारक बनाया जाएगा। जिसका कार्य भी जल्द से जल्द किया जायेगा साथ ही प्रतिमा के आस पास के मैदान के सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद सिद्धों कान्हु, फूलो झानों और चांद भैरों ने परतंत्रता के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजो को चुनौती दी एवं यहां के जल, जंगल, जमीन और लोगो के अस्तित्व के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान के लिए ये देश सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, संजीव आचार्य, अजय सिन्हा, महामंत्री – मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, बंदना नमता  मंत्री – विकाश गुप्ता, निजी सचिव सुधीर सिंह महिला मोर्चा महामंत्री काकुली मुख़र्जी, रंजीता रॉय, पुतुल सिंह, पिंकी बिस्वास, पी विजय कुमार, राजेश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष – दुर्गा राव, बिरसानगर पूर्वी जय प्रकाश सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष  कैलाश झा, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव रंजिता राय, पिंकी विश्वास, पुतुल सिंह, सरस्वती खामरी, नंदिता गगराई, लक्ष्मी सरकार, पोम्पा बनर्जी, राजू कर्मकार, गुरमीत कौर, प्रसंजीत सिंह, राजू लोहार, सुनील राव, बलदेव सिंह, जीतेन्द्र कुमार, कालीचरण कर्मकार, भोला रविदास, अजय रजक, कार्तिक रॉय, ओम प्रकाश ठाकुर, अर्जुन करवा, मिर्त्युजय पाण्डेय, मनजोत सिंह, अमरजीत सिंह, बालाजी पाण्डेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version