झारखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविशंकर तिवारी

Published

on

जमशेदपुर : भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी से आज सुबह उनके आवास पर नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जमशेदपुर निवासी श्री रविशंकर तिवारी ने मुलाकात किया साथ वे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मिले और उनका आशिर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग के निर्देश पर अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी, अनुराग गुप्ता को हटाया गया

किसी जरूरी कार्य हेतु निकले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू से उनकी मुलाकात पार्टी कार्यालय में नही हो पाई, मुलाकात के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर इस बिधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अपने प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान कराएंगे और इस निरंकुश सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे हमसभी कार्यकर्ता इसके लिए कमरकस के तैयार है जल्द ही प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी।

तिवारी ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो उनके ऊपर विश्वास किया है उस पर वह खरे उतरने का सत प्रतिशत प्रयास करेंगे उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विश्व गुरु बने इस दिशा में उनके हर पल और प्रयोग के साथ खड़े होकर कार्य करने की निष्ठा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version