राजनितिक

भाजपा पोटका मंडल में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आयोजित

Published

on

जमशेदपुर : महानगर भाजपा के पोटका मंडल के अंतर्गत रामगढ़ आश्रम, हाता में सदस्यता अभियान 2024 को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रभारी के रूप में श्री खेलाराम बेसरा जी ने भाग लिया।

बैठक में आगामी 23 एवं 24 दिसंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित करने और भाजपा के महा सदस्यता अभियान, जो 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में फूलों का अद्भुत उत्सव: 34वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी और 41वां अखिल भारतीय गुलाब सम्मेलन

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री सुदीप डे जी ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में जिला युवा मोर्चा जिला मंत्री गणेश सरदार जी, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्री उपेंद्र नाथ सरदार जी, विधानसभा चुनाव संयोजक चंद्रशेखर गुप्ता जी, मंडल सदस्यता संयोजक श्री अचिन गोप जी, सह संयोजक श्री दुलाल मंडल जी, बापी दे, प्रबीर कुमार मंडल, अमल मंडल, बॉबी साहू, गौरांग मिश्र सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

कार्यक्रम में महिला भाजपा नेत्री सह मुखिया देवी कुमारी भूमिज जी और दुखनीमई सरदार जी सहित मंडल में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version