सोशल न्यूज़

भाजपा पूर्वी साकची मंडल में प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुना गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 26 सितंबर, 2021

आज मन की बात के कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर भाजपा साकची पूर्वी मंडल बूथ संख्या 281, 282, 283, 284 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुना गया। जिसमें मुख्य रूप से धनबाद भाजपा के प्रभारी श्री अभय सिंह जी उपस्थित रहे और उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री जी की बातों को सुना।

मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने बताया कि देश में अमृत महोत्सव के माध्यम से आज़ादी के इतिहास की अनकही गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक अभियान भी चल रहा है। इस अभियान के लिए 14 अलग-अलग भाषाओँ में अब तक 13 हज़ार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है।

उन्होंने कोविड19 पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि हमें अपनी बारी आने पर वेक्सीन तो लगवानी ही है पर इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई इस सुरक्षा चक्र से छूट ना जाए।

अपने आस-पास जिसे वेक्सीन नहीं लगी है उसे भी वेक्सीन सेंटर तक ले जाना है। वेक्सीन लगने के बाद भी जरुरी प्रोटोकॉल का पालन करना हैं।

इसके साथ मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची के सतीश जी ने पत्र के माध्यम से झारखंड के एक एलोवेरा विलेज की ओर मेरा ध्यान दिलाया है।

देवरी गाँव की महिलाओं ने मंजू कच्छप जी के नेतृत्व में एलोवेरा की खेती शुरू की, इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ मिला, और इन महिलाओं की आमदनी भी बढ़ गई।

मन की बात कार्यक्रम में भाजपा साकची पूर्वी मण्डल के सभी 16 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी की बातों को सुना जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा जी ने की एवं उनके साथ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version