Election

भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर बोला हमला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को नेता के रूप में बताया ‘फ्लॉप शो’

Published

on

जमशेदपुर: कांग्रेस के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को एक असफल नेता बताते हुए कहा कि उनके पास राजनीति में कोई ठहराव नहीं है और उनके नाम ‘पलटू’ और ‘भगौड़ा’ जैसे उपनाम जुड़ गए हैं।

रामबाबू तिवारी के अनुसार, डॉ अजय के करियर का इतिहास विभिन्न क्षेत्रों में शुरू होकर बार-बार बदलता रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने डॉक्टरी नहीं की, आईपीएस की नौकरी भी छोड़ी और फिर टाटा कंपनी और मैक्स हॉस्पिटल जैसी जगहों पर काम किया, मगर वहां भी अधिक समय तक नहीं टिक पाए। इसके बाद राजनीति की राह पकड़ते हुए झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों में रहे लेकिन हर जगह वे लंबे समय तक बने नहीं रह पाए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे लौहनगरी

तिवारी ने कहा, “जमशेदपुर के लोग उनकी इस आदत को अच्छे से जानते हैं। उनकी कार्यशैली एक पुलिस अधिकारी जैसी रही है, जिसके कारण वे कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे संबंध नहीं बना पाए। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और उनके खिलाफ बोलते रहे।”

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस में रहते हुए डॉ अजय ने एक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर रांची के लालपुर थाने में मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि, बाद में उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर मामले को खत्म करवाया।

इसके अलावा, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अजय कुमार कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में गए और वहां से भी असंतुष्ट होकर लौटे। कांग्रेस ने त्रिपुरा और ओडिशा के विधानसभा चुनावों में उन्हें प्रभारी बनाया, लेकिन वहां भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version