TNF News

भाजपा नेता शाहिद परवेज़ ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनावों में भाजपा की जीत पर दी बधाई, झारखंड और महाराष्ट्र में जीत का जताया विश्वास

Published

on

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और पूर्व राज्य कार्य समिति सदस्य (एमसी) भाजपा झारखंड, शाहिद परवेज़ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत और जम्मू और कश्मीर में अधिकतम सीटें हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है।

यह भी पढ़ें : न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा आयोजित महाआरती में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास हुए शामिल

शाहिद परवेज़ ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सरकार देश में विकास कार्यों और नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को निरंतर लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड और महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

जय हिंद! जय भारत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version