झारखंड

भाजपा नेता विकास सिंह संकल्प यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल पर मोटरसाइकिल यात्रा कर पहुंचे।

Published

on

THE NEWS FRAME
जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भाजपा नेता विकास सिंह संकल्प यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल पर मोटरसाइकिल यात्रा कर पहुंचे पीले रंग के टी – शर्ट मे कार्यकर्ता काफी आकर्षक लग रहे थे, ढोल बाजे के साथ पहुंचे विकास सिंह ने बोला कि इस बार भाजपा की सरकार आना सुनिश्चित है। 

मोटरसाइकिल रैली निकाल कर संकल्प यात्रा में शामिल हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा मोटरसाइकिल रैली निकालकर संकल्प यात्रा में शामिल हुए। मानगो के तिलका मांझी चौक से सैकड़ो की संख्या में युवा भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मानगो डिमना मुख्य सड़क होते हुए साकची के बोधी टेंपल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की रैली में शामिल हुए। 
मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू, सूरज नारायण, संतोष चौहान, छोटेलाल सिंह, उमाशंकर मंडल, संजीव पांडा, जितेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा, श्यामल प्रसाद, शिव शंकर साहू, विकेश दुबे, राम सिंह कुशवाहा, राजा सिंह, राहुल मालाकार, मनोज राय, संदीप शर्मा, राहुल सिंह, मुन्ना झा, चुन्नू पांडे, भरत साह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version