Election

भाजपा की जनसंपर्क अभियान से जमशेदपुर में उत्साह और जागरूकता

Published

on

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भाजपा ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के जरिए लोगों को मोदी सरकार और सांसद बिद्युत महतो की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे भाजपा के समर्थन की अपील की गई।

यह भी पढ़े :अभय सिंह ने बिष्टुपुर और सोनारी में जनसम्पर्क अभियान किया

बुधवार को अजादनगर, गोलमुरी, साकची पश्चिम, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, सोनारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर, परसुडीह, घाघीडीह, जुगसलाई जैसे कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क

भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद बिद्युत महतो के कार्यों के बारे में बताया और उनसे भाजपा के समर्थन का आग्रह किया।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बिद्युत महतो का भव्य रोड शो

कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच गए, उनके समस्याओं को सुना और उन्हें भाजपा के साथ खड़ा होकर चुनाव में मतदान करने की अपील की। इस महत्वपूर्ण कार्य में भाजपा के कई कार्यकर्ता हिस्सा लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version