सोशल न्यूज़

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब भारत के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

Published

on

जमशेदपुर: भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा विद्यापति नगर के सामुदायिक भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह के द्वारा किया गया। जिसके बाद केयर नेत्रम के डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों की समस्याओं से ग्रसित कुल 115 लोगों के आंखों की निशुल्क जांच किया।

यह भी पढ़ें : विधायक श्री सरयू राय ने आज सुबह 7 बजे बागुनहातु फुटबाॅल मैदान पहुचें , महिलाओं ने मैदान में योग करने के लिए शेड का निर्माण करवाने की मांग रखी।

जिसमें से 10 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी, जिनका ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर में निशुल्क किया जाएगा। वहीं कई लोगों की कमजोर आंखों में चश्मा लगा जो की बाजार से कम कीमत पर दिया गया। इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया नायाब तोहफा है, जिससे दुनिया में मौजूद अच्छी बुरी सभी चीजों को देखा जा सकता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आंख ही होता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा व जांच अति आवश्यक है। इस दौरान श्री भरत सिंह के साथ राजेश सिंह, दानिश, करन गोराई, राजू गोराई, संजय कुमार सेन, आकाश रजक, राजू टुडू, गणेश गोराई मुख्य रूप से उपस्थित थे।

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का विवरण:

  • आयोजनक: भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब
  • आयोजन की तारीख: 2 मई
  • आयोजन स्थल: विद्यापति नगर के सामुदायिक भवन, जमशेदपुर
  • आयोजन का उद्घाटन: भरत सिंह
  • लोगों का संख्या: कुल 115 लोग
  • जांच कर्नेवाले चिकित्सकों की सूची:
    • डॉ. कृष्णा किशोर
    • डॉ. हिना कुमारी
    • डॉ श्वेता महतो
    • डॉ. जीन्नत प्रवीण
    • डॉ. पिंकी बाग
    • डॉ अश्वनी बाग
  • मोतियाबंदी की समस्या: 10 लोगों में पाई गयी, जिनका इलाज त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर में किया जाएगा
  • आंखों में चश्मा: कई लोगों ने चश्मे किंतमय चीजों से खरीदी

उपस्थित लोग:

  • भरत सिंह (भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब के अध्यक्ष)
  • राजेश सिंह
  • दानिश
  • करन गोराई
  • राजू गोराई
  • संजय कुमार सेन
  • आकाश रजक
  • राजू टुडू
  • गणेश गोराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version