झारखंड

भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 116 वां जन्म जयंती पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाया गया।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

शहीद ए आजम भगत सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज दिनांक 28 सितंबर 2023 प्रातः 5:00 बजे आदित्यपुर कॉलोनी में रोड नंबर 18 आजाद मैदान से भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वाधान में एक प्रभात फेरी निकाली गई। कॉलोनी के भ्रमण के पश्चात माल्यार्पण और सभा की गई। सर्वप्रथम प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुबोध शरण जी के द्वारा भगत सिंह जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और गायक सूरज प्रधान के द्वारा भगत सिंह के ऊपर गीत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी विष्णु देव गिरी ने अपने वक्तव्य के जरिए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं साथियों को संबोधित करते हुए भगत सिंह के जीवन-संघर्ष एवं विचारधारा को गांव-शहर और स्कूल-कॉलेज में फैलाने और आत्मसात करने का अपील किया।

कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मिशन स्कूल आदित्यपुर के शिक्षिका मौसूमी मित्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज, रौनक, रेहान, दीक्षा, पूर्णिमा, आशा मुंडा, लकी कांत पातर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version