TNF News

ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे बर्खास्त, विधायक सरयू राय ने प्रमाण के साथ सीएम को लिखा पत्र।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 18 अप्रैल, 2022

झारखंड में हो रहा हैं राजनीतिक उथल – पुथल। लगातार अपने कारनामों से सबको आश्चर्य चकित करने वाले पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय अब हाथ धोकर वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री सह पश्चमी जमशेदपुर के विधायक बन्ना गुप्ता को बर्खास्त करने के पीछे लग गए हैं। 

अभी दो दिन पहले उन्होंने केवल आरोप लगाया था की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोविड 19 प्रोत्साहन राशि की अवैध निकासी कर चुके है। जिसे लेकर उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि उन्हें तत्काल मंत्री पद से हटा कर जांच बैठाया जाए। वहीं बन्ना गुप्ता ने इस बात का विखंडन किया लेकिन आज विधायक सरयू राय ने पूरे सबूतों के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ सीएम को पत्र लिख भेज दिया है।

अब देखना यह है कि बन्ना गुप्ता का मंत्री पद रहेगा या नहीं? क्या इनपर जांच होगी, और होगी तो क्या कानून के घेरे में मंत्री आएंगे? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version