झारखंड

ब्रेकिंग : गिरिडीह में यात्रियों से भरी सम्राट बस नदी में गिरी।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

गिरिडीह । झारखंड

गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में गिरी बस, घटनास्थल में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री कर्मवीर जी।

बता दें कि झारखंड के गिरिडीह में आज शनिवार की रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें यात्रियों से भरी बाबा सम्राट आलीशान बस बराकर नदी में गिर गयी।

अभी तक के खबर के अनुसार इस भयानक दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गयी है, जबकि 20 यात्री से अधिक घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में यात्री बस बाबा सम्राट आलीशान अनियंत्रित होकर पलट गयी। 


इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम, प्रशासनिक पदाधिकारी व आसपास के लोग राहत और बचाव टीम के साथ पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। इस दुर्घटना की खबर से पूरा राज्य दुःख में है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है। 

सूचना मिलने पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। 

यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए हैं। 

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी घटनास्थल पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त करते हुए उपायुक्त से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें बस हादसे का दुखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन, झामुमो नेता व कार्यकर्ता राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने फिलहाल बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। 

झारखण्ड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 5, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version