झारखंड

ब्रह्मऋषि सप्तऋषि गुरुकुल में पावन पर्व मकर संक्रांति एवं संस्था के सदस्य का जन्मदिवस मनाया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

सोमवार 15 जनवरी को सामाजिक संस्था आत्मरक्षा परिवार द्वारा सापरा गांव के आवासीय विद्यालय, ब्रह्मऋषि सप्तऋषि गुरुकुल में पावन पर्व मकर संक्रांति एवं संस्था के सदस्य का जन्मदिवस मनाया गया।

इस दौरान आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई। गुरुकुल में कक्षा 1 से 10 के विद्यार्थी पढ़ते हैं जो कि काफी प्रतिभावान एवम संस्कारी हैं। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ साथ गुरुकुल के संचालक सदस्य भी मौजूद थे।

आत्मरक्षा परिवार ने कहा है कि उन्होंने भविष्य में संस्था के सदस्यों द्वारा उनके जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर गुरुकुल में इस तरह का आयोजन करने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ उन्होंने समाज के लोगों से इस प्रकार के पुनीत कार्य में सहयोग करने का भी आग्रह किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version