TNF News

बेतहाशा बढ़ी हुईं होल्डिंग टैक्स के विरोध में राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन – रवि शंकर केपी

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 19 मई, 2022

झारखंड राज्य के सभी नगर निकायों में बेतहाशा होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिया गया है। जिसका विरोध कई सामाजिक लोगों और संगठनों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश भी पीछे नहीं है। बता दें कि संगठन के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी ने इस सम्बंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ट्वीट करते हुए राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में  बेतहाशा बढ़ी हुईं होल्डिंग टैक्स वापस लेने का आग्रह किया है।

कोरोना काल में जहां एक ओर आर्थिक मार से जूझ रहे मध्यम और निम्न वर्ग के लोग त्रस्त है तो वहीं समाज में अपनी स्थिति को बनाये रखने के लिए प्रयासरत भी है। ऐसे में इनपर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। जन मानस की भावना को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इसपर पुनः विचार करें। आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्य मंत्री अवश्य ही कोई निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version