झारखंड

बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह। कांग्रेस नेताओं को फूलों का पुष्प देकर दी गयी बधाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद विहार दुबे जी के अध्यक्षता में बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में आयोजित सम्मान समारोह में मनोनीत हुए महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा एवं सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद साहू का स्वागत समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनने पर श्री नलिनी सिन्हा जी को फूलों का पुष्प देकर बधाई दी। 

इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा नलिनी सिन्हा कर्मठ जुझारू नेत्री है, इनके कार्यकाल में विगत वर्ष छात्र संघ का चुनाव हुआ था। उस छात्र संघ के चुनाव में जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में कांग्रेस का छात्र इकाई सभी सीटों पर विजय हुआ था।  युवा कांग्रेस के चुनाव में भी जिला का उपाध्यक्ष बना, फिर उसके बाद फिर चुनाव लड़ी तो प्रदेश महासचिव बना लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि उन्हें विभिन्न पदों पर रहने का अवसर मिला। 

आज महिलाओं की अध्यक्ष बनाकर पार्टी एवं आलाकमान में तय करती है रुपया पैसा पर भारी है मेहनत जिस तरह से जमीन से जुड़ी महिला को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी में इतना अच्छा संदेश दिया।  इससे जमीन से जुड़े हुए महिलाओं में अच्छा संदेश जाएगा आने वाले समय में महिला कांग्रेस और मजबूर होकर रहेगा।  इसका फायदा 2024 के चुनाव में जरूर जिस तरह से जिला अध्यक्ष की दौड़ में इस जिला से सैकड़ों महिलाएं थी पर उन सब में जमीन से जुड़ी हुई महिलाएं को सम्मान मिला। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव श्री पप्पू शुक्ला, गुरदीप सिंह, राकेश तिवारी एवं अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version