TNF News

बिरसा मुंडा जयंती पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाई गई।

Published

on

आदित्यपूर : आज दिनांक 15 नवंबर 2024, शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे आदित्यपुर NIT गेट के समक्ष बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम SUCI(C) के नेता अशिष कुमार धर द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता विष्णुदेव गिरि ने बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान स्थिति में बिरसा मुंडा के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं से सीख लेकर जनांदोलन निर्माण की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन अमन कुमार सिंह द्वारा किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धातो पर चलकर ही झारखंड का विकास संभव है – डा.अजय 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपस्थित लोग थे:
– अशिष कुमार धर
– विष्णु देवगिरि
– जितेंद्र कुमार ठाकुर
– लक्की कुमार
– अमन कुमार सिंह
– वैभव कुमार
– मुकेश प्रजापति
– चंद्रकांत
साथ ही, स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version