झारखंड

बिरसनगर विद्या भारती प्रगति शिशु विद्यामंदिर के संस्कृत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

रविवार को बिरसनगर स्थित विद्या भारती प्रगति शिशु विद्यामंदिर में संस्कृत महोत्सव विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पर्चन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह शामिल हुए।

श्री सिंह ने उद्बोधन में कहा की बच्चो में जानने को जिज्ञासा सदेव होनी चाहिए, उन्होंने इसे उद्धरण के माध्यम से बताया कि न्यूटन को अगर जिज्ञासा नही होती की सेब ऊपर नही जाकर नीचे ही क्यों जा रहा है,तो ग्रेविटेशनल फोर्स का आविष्कार विज्ञान में नही होता शायद। 

साथ ही उन्होंने बच्चो को समझाया की असफलता से घबराना और पीछे नहीं हटना चाहिए। थोमोस एडिसन से सीखना चाहिए की हर नाकामी से कुछ सीख कर अगले प्रयास के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने शिक्षको से भी आग्रह किया की वे बच्चो में नैतिकता एवं चरित्र निर्माण के विशेष काम करे।

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता परमार, तुलसी प्रसाद ठाकुर, रविंद्र सिंह, रूपेश कटियार, वी जय शंकर, अरविंद सिंह एवं अन्य अतिथिगण, प्रधानाचार्य महोदय, सभी अन्य विद्यालयों से आए छात्र, छात्रा मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version