सोशल न्यूज़

बिना नगर निगम के अनुमति के हो रहा था डीप बोरिंग, स्थानीय नागरिकों ने मिलकर रोका।

Published

on

आदित्यपुर : बिना अनुमति के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर-2 के मंगलम सिटी में डीप बोरिंग कराया जा रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिल्डर को पर्सनल डीप बोरिग की परमिशन नहीं दी गई है। एक ओर जहां इस क्षेत्र में पहले से ही पानी का स्तर बहुत नीचे है। लोग पानी के लिए तरस रहे वहां बिल्डर डीप बोरिंग करवा रहा है। 

एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर-2 के मंगलम सिटी के द्वारा 1200 फिट डीप बोरिंग अपने परिसर में कराया जा रहा था। इसकी जानकारी आदित्यपुर नगर निगम को है लेकिन फिर भी वह खामोश है। सभी स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया साथ ही वहां धरना प्रदर्शन भी किया।  

इसका विरोध वार्ड नंबर – 02 के पार्षद अभिजीत महतो, भाजपा एस. टी. मोर्चा अध्यक्ष संजय सरदार, बंकिम चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री महेश सिंह, उत्तम पॉल, गोल्डी पॉल, एवं भारी संख्या में ग्रामवासीयों द्वारा मंगलम सिटी के अंदर हो रहे डीप बोरिंग का विरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version