झारखंड

बारीडीह मुख्य गोलचक्कर में चलते-चलते लड़का हुआ बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज दिनांक 14/06/2023 को शाम के समय एक लड़का बारीडीह मुख्य गोलचक्कर में चलते-चलते अचानक बेहोश हो गया। आम आदमी पार्टी के पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार और महानगर जमशेदपुर टीम के सदस्यो ने सिदगोड़ा थाना के रंजीत पासवान जी की सहायता से अज्ञात लड़के को MGM हॉस्पिटल ले जाया गया और डॉक्टरों ने चेक करने के बाद इसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस मृत लड़के का नाम राजा राम है तो कचड़ा चुनने का काम करता था। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। 

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version