झारखंड

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में वामपंथी दलों ने किया प्रतिरोध मार्च

Published

on

रांची : वामदलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध मार्च आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव सुखदेव लोहार ने किया।

भाजपा पर आरोप और विरोध के स्वर
वामदलों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत को मनुवाद की ओर धकेलने की साजिश कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब के प्रति किए गए अपमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा संविधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों ने संकल्प लिया कि वे संविधान की रक्षा करेंगे और मनुस्मृति के किसी भी रूप को देश में लागू नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें : मानगो के कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने का आश्वासन, सरयू राय ने नगर विकास विभाग एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव से की वार्ता.

नारे और संकल्प
प्रदर्शन के दौरान ये नारे गूंजते रहे:

  • “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
  • “गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो।”
  • “सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाना बंद करो।”
  • “संविधान जिंदाबाद, मनुवाद मुर्दाबाद।”

कार्यक्रम के समापन पर वामदलों ने यह स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई संविधान और बाबा साहेब के विचारों की रक्षा के लिए है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस कार्यक्रम में महेंद्र पाठक, शुभेंदु सेन, सुखदेव लोहार के अलावा अजय सिंह, मोहन दत्त, एके राय, बिना लिंडा, नंदिता भट्टाचार्य, शांति सेन, एती तिर्की, मेवा लकड़ा, जगरनाथ उरांव, गौतम मुंडा, छोटू राम महतो, इनामुल हक, रमेश कुमार, एडवोकेट कुरैशी, समर सिन्हा और भीम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version