क्राइम

बाबा नगरी देवघर से ग्यारह शातिर साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

साइबर क्राइम : बृहस्पतिवार 17 फरवरी, 2022

बाबा नगरी देवघर से ग्यारह शातिर साइबर अपराधी आज गिरफ्तार किये गए। बता दें कि झारखंड राज्य साइबर अपराधियों का मुख्य अड्डा बन चुका है। राज्य में लगातार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। किसी समय जामताड़ा साइबर अपराधियों का घर हुआ करता था पर अब लगता है उनका नया घर देवघर बन गया है। क्योंकि उस जगह से लगातार साइबर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

इसी क्रम में देवघर पुलिस एसएसपी के निर्देश पर 11 शातिर साइबर अपराधी सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम पिण्डारी से गिरफ्तार किये गए। इनके पास से 25 मोबाइल और 35 सिम बरामद किये गए हैं। बताया जा रहा है कि इनलोगों ने राज्य ही नहीं देश के कई हिस्सों में साइबर क्राइम को अंजाम दिया है। 


सोर्स : ट्विटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version