झारखंड

बागुनहातू मैदान और पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प

Published

on

जमशेदपुर : आज नशा मुक्ति अभियान, जमशेदपुर के निमित्त बागुनहातू चौक से वहाँ के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जागरूकता का संदेश दिया तथा अभियान के दौरान बागुनहातू स्टेडियम में पहुँचकर क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बागुनहातू मैदान और पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध समाज का निर्माण करना है, जहाँ खेल और सकारात्मक गतिविधियाँ युवाओं के विकास का माध्यम बन सके।

आज इस नशा मुक्ति अभियान में मुख्य रूप भाजपा जमशेदपुर महनागर पूर्व जिला अध्य्क्ष गुंजन यादव जी,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अमित अग्रवाल जी,पूर्व जिला महामंत्री भाजपा राकेश सिंह जी,बारीडीह भाजपा मंडल अध्य्क्ष जीवन साहू जी,भाजयूमो ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह जी,और बारीडीह भाजयूमो मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता , राजेश गोस्वामी, परेश दास, आकाश दास, सतीश, कर्फ्यू, माही दिलेश, चन्दन आदि युवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read More : श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन करेगी सूर्य मंदिर समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version