झारखंड

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान एवं गणेश पूजा मैदान का कचडा उठाकर समतलीकरण कर सुंदरीकरण किया गया

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

बागबेडा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से आज चौथे  दिन एक जेसीबी और हाईवा के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान एवं गणेश पूजा मैदान का कचडा उठाकर समतलीकरण कर सुंदरीकरण किया गया है। विगत कई वर्षों से कुंवर सिंह मैदान में रखा हुआ बड़ा पत्थर को भी हटा कर मैदान को स्वच्छ बनाया गया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इसी तरह बागबेडा कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर बागबेड़ा कॉलोनी को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा और लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का भी काम किया जाएगा।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, सीमा पांडे, पुष्पा देवी, प्रतिनिधि राकेश सिंह, राज कुमार सिंह, अरविंद पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी राजा राव, शेखर, महेंद्र भारती, बसंत तिवारी, संजय सिन्हा, शंकर प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version