झारखंड

बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में लगी आग, भाजमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया

Published

on

जमशेदपुर : 18 मई, 2024,शनिवार सुबह, बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिंबर नामक लकड़ी गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के त्वरित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े : दीनबंधु ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित महिला के श्राद्ध कर्म में की मदद

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही भाजमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में लग गए। उनकी मेहनत और परिश्रम से आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े :मानसून की शुरुआत से पहले  झारखंड में नालों की सफाई को लेकर आग्रह

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर भाजमो बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, फिरोज खा, संभू झा, चिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, बबलू, बिट्टू मिश्रा, हेमू, संतोष आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version