नेशनल

बदल गया है आपका बूथ नंबर। मतदाता सूची से सम्बंधित यह जानकारी जानें।

Published

on

प्रतीकात्मक चित्र

Election 2021 : सोमवार 18 अक्टूबर, 2021

भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारतीय मतदाता सूची में किसी भी तरह का सुधार या नया नाम जोड़ने को लेकर निर्देश जारी कर दिए है। इस सुविधा के लिए आप अपने स्थानीय बी.एल.ओ से मिल सकते हैं।

बता दें कि नवम्बर, 2021 के प्रत्येक रविवार को यानी दिनांक 7, 14, 21 और 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने बूथ में जाकर अपने मतदाता सूची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदर्शित की जा रही मतदाता सूची में किस प्रकार जानकारी मिलेगी?

प्रदर्शित की जा रही मतदाता सूची में सभी तरह की जानकारी आप देख पाएंगे, जैसे-  
1. आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं।

2. आपका नाम, पता, जन्म की तारीख आदि मे कोई गलती है या नहीं।
3. यदि कोई गलती है, तो आप उसे सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं।
4. जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने और नया वोटर कार्ड प्राप्त करने के लिए नए फॉर्म भर सकेंगे।
THE NEWS FRAME
वोटर कार्ड का प्रतीकात्मक चित्र

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए किन कागजातों की आवश्यकता होगी?

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या नया वोटर

कार्ड बनवाने के लिए नवम्बर माह के किसी भी एक रविवार को अपने नजदीकी बूथ पर जाकर BLO से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिन कागजातों की आवश्यकता होगी वे हैं-
1. हाल का खींचा हुआ दो रंगीन पासपोर्ट साइज का फ़ोटो।
2. राशन कार्ड / आधार कार्ड / जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
3. घर के किसी एक सदस्य का पूर्व वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

क्या बदल गया है बूथ नंबर?

नए लिस्ट में पुराने लोगों का नाम गायब हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नए वोटर लिस्ट में आपके बूथ से आपका नाम गायब मिल सकता है। हो सकता है आपका बूथ इस बार बदल दिया गया। इसलिए मतदाता सूची में एक बार अपना नाम जांच लें। इस भ्रम में न रहें कि पिछले चुनाव में जहां आपने वोट डाला था वहीं आपका नाम मिलेगा। वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए अपने बूथों पर उपस्थित बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है। इसे आवश्यक कार्यों में से एक समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version