झारखंड

बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा एक्शन मोड में।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय के निर्देशानुसार भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा के द्वारा बारीडीह विधायक कार्यालय में महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर की जांच कराई गई। स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में हुआ। 

शिविर में 200 से ज्यादा महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। लगभग 40% महिलाएं ही स्वस्थ हीमोग्लोबिन की दायरे में आई। जांच के लिए सदर अस्पताल से नर्स आई थीं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई टिप्स दिए। उन्होंने बेहतर हीमोग्लोबिन के लिए किस प्रकार का आहार लेना चाहिए इस बारे में कई टिप्स दिए। इस शिविर में मुख्य रूप से वंदना नामता, किरण सिंह, काकुली मुखर्जी, रंजीता राय, पुतुल सिंह, सुनीता सिंह, मनोरमा सिंह, शिवानी सिंह, आरती मुखी,  गीता कुंडू, सीता सिंह, डी मनी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version