झारखंड

बंदूके उगाऊंगा कहने वाले वीर भगत सिंह को आज उनके 116वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी जमशेदपुर ने याद किया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

स्वतंत्रता सभी का अविनाशी जन्मसिद्ध अधिकार है जैसे विचारों के पैरोकार भारत माँ के वीर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला कर 23 मार्च 1931 को अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान प्राप्त करने वाले भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को हुआ था।

मेरे खून का एक-एक कतरा इंकलाब लाएगा नारा भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को व्यक्त करता है। आम आदमी पार्टी भगत सिंह को अपना आदर्श मानती है और उनके विचारों का अक्षरशः पालन करने को कृत-संकल्पित है।


आम आदमी पार्टी के महानगर टीम उल्लास के साथ अपने क्रांतिकारी वैचारिक पुरौधा भगत सिंह का जन्मदिवस आज दिनांक 28-09-2023 को पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा अध्यक्ष *श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में तथा प्रेम कुमार जी के संरक्षण में जुगसलाई मुख्य गोलचक्कर में मनाया गया और उनके आदर्शों को आत्मसात किया।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर आम आदमी पार्टी के सभी सच्चे और सम्मानित सिपाही ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता के के देशमुख जी, रमेश प्रसाद, मनोज सिंह जी,  राहुल ठाकुर, मंगल करूआ जी, मनीष सिंह, मो. सागीर, शंकर ठाकुर, नवीन कुमार और अन्य उपस्थित रहे।


Video : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version