झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर उप विकास आयुक्त ने की जिला समन्वय की बैठक किया

Published

on

THE NEWS FRAME

दुमका  |  झारखण्ड 

उपराजधानी दुमका में उप विकास आयुक्त अभिजित सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को  दिनांक 10.अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2023 तक होने वाली MDA/IDA 2023 कार्यक्रम की मध्य अवधि तक की प्रगति का समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। 

इस बैठक में दिनांक 10.08.2023 से 23.08.2023 तक के प्रतिवेदन के आधार पर चर्चा की गयी, जिसमें सरैयाहाट प्रखंड में कुल जनसंख्या का सबसे अधिक (69.70%) तथा रामगढ़ प्रखंड में कुल जनसंख्या का सबसे कम (54.69%) दवा खिलाया गया है जबकि पूरे जिले में कुल जनसंख्या का 59.75% लोगों को दवा खिलाया गया है। 

उपविकास आयुक्त, दुमका द्वारा कम Coverage वाले प्रखंडों पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। जिन प्रखंडों में दवा वितरण की गई है अथवा आंगनबाड़ी सेविका का सहयोग नहीं मिल रहा है या पर्यवेक्षक की कमी के कारण पर्यवेक्षण के कारण कठिनाई आ रही है वैसे प्रखण्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर सहयोग करने का निदेश दिया गया। 

इस बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद, दुमका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, दुमका जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, दुमका, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दुमका, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, दुमका, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, दुमका, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, दुमका  एवं  जिला भी०बी०डी० पदाधिकारी,दुमका, अध्यक्ष,IMA, तथा दुमका जिले के सभी प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथ अन्य कर्मी एवं जिला भीबीडी सलाहाकार उपस्थित थे।


रिपोर्ट : मारूफ़ हसन, दुमका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version