झारखंड

फरवरी में राहुल गांधी का जमशेदपुर शहर में होगा आगमन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्ट 2 की कड़ी का हिस्सा बनेंगे जिला कोंग्रेसी।

Published

on

जमशेदपुर । झारखण्ड

मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्ट 2 के सफल आयोजन हेतु कॉंग्रेस की झारखंड प्रदेश कमिटी सहित जिला एवं स्थानीय कमिटियां भी अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सहयोग कर रही हैं। 

इस कड़ी का हिस्सा बनकर, इतिहास रचने की तैयारी में है जिला कॉंग्रेस कमिटी पूर्वी सिंहभूम। इस सम्बंध में कॉंग्रेस नेता फिरोज खान ने आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कॉंग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल श्री राहुल गांधी जी का ऐसा भव्य स्वागत जमशेदपुर में होगा जैसा अभी तक किसी शहर में नहीं हुआ है। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से आरम्भ हो चुकी है और झारखंड राज्य में जिला पूर्वी सिंहभूम से होते हुए मुंबई के लिए रवाना होगी। 

इस यात्रा को सफल बनाने में देश के सभी कोंग्रेसी एकजुट होकर कदम से कदम मिला कर राहुल गांधी के साथ चल रहे है। इस कड़ी का हिस्सा बनने के लिए शहर के सभी कोंग्रेसी नेतागण उत्साहित है। यह यात्रा भय भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। साथ ही यह यात्रा बीजेपी की नाकामियों को आइना दिखाता है। जामशेदपुर में यह यात्रा फरवरी के दूसरे सप्ताह में आरम्भ हो सकती है। जिला कमिटी की ओर से जल्द ही समय और तिथि के बारे में जानकारी स्पष्ट की जाएगी। 

बता दें कि आज लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन झारखंड के प्रभारी हाजी फिरोज खान के कार्यालय मानगो में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में  संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राहुल गांधी जी के शहर आगमन की तैयारी को लेकर यह संवाददाता सम्मेलन किया गया इसमें मुख्य बिंदु में या बात रखी गई की राहुल गांधी जी का परडीह चौक से लेकर आजादगर मानगो होते हुए शहर में आगमन की मांग की गई है।इसका एक रूट मैप बनाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता को भेजा गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 10 से 20 फरवरी के बीच में उनका जमशेदपुर आगमन की संभावना है। जिसमें शहर के कांग्रेसियों के साथ-साथ शहर की जनता भी उपस्थित होंगे और उन्होंने आम लोगों से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा बढ़- चढ़कर इस यात्रा में शामिल हो। 

इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अफसर इमाम (चिंटू), अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव साकिर खान, केसीसी के जिला अध्यक्ष फिरोज आलम आदि उपस्थित थें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version