सोशल न्यूज़

प्लैटिनम जुबली वैक्सिनेशन कैम्प में एसडीओ द्वारा सभी सक्रिय सदस्यों को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र। राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा आज हुआ 74वां कैम्प।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 06 फरवरी, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश का 74वां कैंप आज महतो पारा रोड, जुगसलाई में समाजसेवी सज्जाद हुसैन तथा जावेद जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें पहला और दूसरा डोज के साथ ही बुस्टर डोज भी लगाया गया। स्थानीय लोगों ने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया।


बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी है की ‘अगली बार होने वाले किसी भी दिन में टीकाकरण कैम्प, संगठन द्वारा आयोजित सभी शिविरों का प्लैटिनम जुबली कैंप (75 वां) होगा। संगठन और संगठन से जुड़े सभी लोगों के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। होने वाले प्लैटिनम जुबली कैंप में पूर्वी सिंहभूम जिला के एसडीओ श्री संदीप कुमार मीणा जी के द्वारा संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों तथा अन्य सहयोगी संगठनों को इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र सह बधाई पत्र दिया जाएगा। जिनके सहयोग से संस्था इस मुकाम पर पहुंची है उन्हें हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।’
उन्होंने आगे बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन तथा वैक्सिनेशन सेल का बहुत – बहुत आभार, जिनके सहयोग से हम इस उपलब्धि को हासिल कर सके हैं। भविष्य में भी इस तरह के सभी समाजिक स्तर के कार्यों के लिए संस्था और संस्था से जुड़े सभी लोग सहयोग करने के लिए एकजुट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version