सोशल न्यूज़

प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में कर रही है सार्थक प्रयास – भाजयुमो उलीडीह मंडल।

Published

on

Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत आज दिनांक 3 जुलाई, 2021 को कर दी गई है। जिसके तहत यह अभियान आज मानगो बाजार से आरम्भ हुआ। 

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में मानगो बाजार में अभियान चलाते हुए सभी दुकानों मे जागरूकता पोस्टर लगाकर, दुकानदारों व ग्राहकों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाली गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।  साथ ही उन्हें प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में भी बताया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित जिलाध्यक्ष गुंजन यादव जी, भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान जी, महामंत्री राकेश लोधी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती जी, मंडल कार्यक्रम प्रभारी विजय ओझा जी,भाजपा नेता विकास सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वेता जी, जिला कार्यसमिति सदस्य मधु जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शीतल रजक, हेमंत कुमार, पंकज शर्मा, कन्हैया नामता, चंदन ठाकुर, राजू शर्मा जी, प्रभाकर जी, कुणाल, अंकित, अभिनंदन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version