Election

प्रचार के आखिरी दिन जमशेदपुर पश्चिम के उम्मीदवार डॉ उमेश कुमार ने दिखाया दम, कई बस्तियों में चलाया अभियान

Published

on

जमशेदपुर: प्रचार के आखिरी दिन जमशेदपुर पश्चिम के उम्मीदवार डॉक्टर उमेश कुमार ने दम दिखाया। उन्होंने कदमा, सोनारी और मानगो की कई बस्तियों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

डॉक्टर उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ लोगों के घर-घर गए और सभी से मुलाकात की। चुनाव चिन्ह से अवगत कराया। डॉक्टर उमेश कुमार को लोगों ने हाथों हाथ लिया और कहा कि वह एक योग्य उम्मीदवार हैं। बुद्धिजीवी हैं। इसलिए इस बार इनको मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोग डॉक्टर उमेश कुमार का समर्थन करेंगे।‌

यह भी पढ़ें : झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार : सुधीर कुमार पप्पू

डॉक्टर उमेश कुमार ने लोगों से बताया कि उन्हें अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा में सवाल उठाकर क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी कराएंगे। नागरिक सुविधा ठीक कराएंगे। मानगो में स्वर्ण रेखा नदी पर एक और पुल बनाने की मांग करेंगे।

दो मोहानी व मानगो के बीच में पुल बनाया जाएगा। ताकि मानगो की जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सके। डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि अगर वह विधायक बनते हैं तो जमशेदपुर पश्चिमी इलाके में जितने भी स्कूल हैं। वहां किसी भी अभिभावक को कोई दिक्कत नहीं होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य होगा।

मानगो में एक बड़ा कॉलेज बनवाएंगे। ताकि मानगो के लोगों को पढ़ाई के लिए कहीं दूसरी तरफ जाना ना पड़े। मानगो में अच्छी सड़क होंगी। इसके अलावा नागरिक सुविधाओं को ठीक करने के लिए मानगो के नेचर पार्क का जीर्णोद्धार कराएंगे। नेचर पार्क में बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के साधन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version