TNF News

पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की समस्याओ को लेकर है जनाक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 14 मई को होगा विशाल धरना प्रदर्शन – सुबोध श्रीवास्तव

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 06 मई, 2022

महानगर जमशेदपुर भारतीय जनतंत्र मोर्चा की बैठक आज साकची जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माननीय विधायक श्री सरयू राय जी टाटा लीज समझौते के अंतर्गत दी जाने वाली नागरिक सुविधा धरातल पर नहीं उतरने के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 14 मई को होने वाले विशाल धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारी  बैठक जिला कार्यालय साकची में हुई।

पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की समस्याओ को लेकर जनाक्रोश व्याप्त है।इसी निमित्त बैठक में सभी मंडल द्वारा धरना-प्रदर्शन को सफल आयोजन हेतू विभिन्न सुझाव आए।

मंडलों में बैठकें एवम जन पदयात्रा निकाल कर जनसंपर्क किया जाएगा।उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह भारतीय जनतंत्र मोर्चा का आंदोलन नहीं अपितु यह जान आंदोलन का रूप लेगा। धरना में एक स्वर से भारी संख्या में प्रत्येक क्षेत्र से जन भागीदारी रहेगी। इसके लिए मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवम प्रतिनिधि मंडलों का सघन संपर्क करेंगे। सभी मोर्चा के पदाधिकारी अपनी योजना के अंतर्गत धरना को सफल बनाएंगे। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगी।

आज की बैठक में बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, साकची मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, कदमा मंडल महामंत्री शिव कुमार यादव, महिला मोर्चा महामंत्री काकुली मुखर्जी, जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, दुर्गा राव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, संजोजक मानगो नगर निगम प्रवीण सिंह शेषनाथ पाठक, शंकर कर्मकार, विजय राव, रविन्द्र सिंह, कन्हैया दुबे, एस पी सिंह, धर्मचंद पोद्दार, आरती मुखी, डी मणि, रंजीता राय, रेणु गुप्ता, ज्योति तिवारी, रेखा देवी, नीरज साहू, शंभू झा, अमरेश राय एवं अन्य उपस्थित थे।

पढ़ें खास ख़बर- 

‘स्वच्छ्ता और स्वच्छ भारत’ की नौटंकी करते नगर निगम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version