झारखंड

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के BJP में शामिल होने के पहले ही बधाई देनेवालों का लगा तांता

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह को भाजपा में शामिल होने की सूचना मात्र से ही उन्हें बधाई देनावलों का उनके आवास आदित्यपुर में तांता लगा हुआ है. सोमवार की सुबह से ही लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा. 

अंग वस्त्र देकर किया अभिनंदन

गांव की सरकार पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा नेता और भाजपा महिला नेत्री की ओर से उनके आवास पर पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर ढ़ेर सारी बधाई दी गई और अभिनंदन भी किया गया. 

ये पहुंचे थे पूर्व विधायक के आवास पर

इस मौके पर उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री रजनी मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष नासीर अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी प्रमोद मालाकार, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, महामंत्री संतोष साहा, आदित्यपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के  मंडल अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, महामंत्री आकाश दास, कार्य समिति सदस्य करण मंडल आदि ने स्वागत किए.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version