झारखंड

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बूथ अध्यक्षों के साथ की बैठक।

Published

on

पोटका : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की।उन्होंने करनसाई और बड़ा बोतला ग्राम (धतकीडीह टोला) में ग्रामीणों से जनसंवाद भी किया।

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि लोगों ने संकल्प लिया है कि उन्हें वसूली वाला विधायक नहीं चाहिए,बल्कि लोगों के आंसू पोंछनेवाला प्रतिनिधि चाहिए।झारखंड राज्य का गठन जिन सपनों को लेकर हुआ था आज वह भ्रष्टाचार, शोषण और लूट में तब्दील हो गया है। इसलिए इस बार भाजपा रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव लड़ रही है।जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : सिंहभूम चैम्बर के दीवाली ट्रेड फेयर का हुआ उद्घाटन – ट्रेड फेयर ‘वोकल फॅार लोकल’, महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण का दे रहा संदेश- निर्मल काबरा

आज डुमरिया में बूथ अध्यक्षों की बैठक में डुमरिया मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी,पोटका प्रवासी प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू, पोटका प्रभारी अमित सिंह, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष वसंत मदीना, दिलीप पंडा, श्रीमती रमा पानी, श्रीमती बेहुला नायक जी उपस्थित थीं।

श्री मुंडा ने आज डुमरिया प्रखंड के ग्राम करनसाई में महिलाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया।भ्रष्टाचार चरम पर है।हर योजना में कमीशनखोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version