TNF News

पूर्वी सिंहभूम जिला में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने में सबसे आगे है राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन- रवि शंकर केपी। जाने अब तक के टीकाकरण का ताजा हाल।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 11 अक्टूबर, 2021

पुर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सौजन्य से तथा राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के प्रयास से आज मानगो क्षेत्र में दो तथा जुगसलाई क्षेत्र में एक वैक्सिन का शिविर लगाया गया जिसमें क़रीब 600 लोगों ने निशुल्क पहला तथा दूसरा डोज लिया।

आज के कैंप संपन्न होते ही संगठन द्वारा कुल 58 कैंप हो गए। संगठन के झारखंड उप निदेशक रवि शंकर केपी के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया।

रवि शंकर केपी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीणा जी का आभार प्रकट करते हुए कहा की उनके कार्यप्रणाली के कारण पूर्वी सिंहभूम जिला में वैक्सिनेशन का कार्य इतनी तेजी से हो पाया। उन्होंने वैक्सिनेशन सेल के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सहयोगी संगठन के सदस्यों के साथ साथ मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया।

THE NEWS FRAME

आपको बता दें कि भारत एक दिन में 2.5 करोड़ टीकाकरण करवा कर विश्व में पहले स्थान पर जगह बना ली है।

India sets world record of

2.5 Cr+ vaccinations in a day.

जिसके साथ ही भारत में अबतक कुल पंचानवे करोड़, चौदह लाख, सैंतालीस हजार, सात सौ पैंतालीस (95,14,47,745) लोगों को टीकाकरण दिलाया जा चुका है।

Total Vaccination Doses – 95,14,47,745

जिसमें की Dose 1 में 68,36,88,752 लोग और Dose 2 में 26,77,58,993 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया है।

बात झारखंड राज्य की करें तो अबतक कुल एक करोड़, अठ्ठासी लाख, पचपन हजार, तीन सौ अस्सी (1,88,55,380) टीकाकरण के साथ देश भर में 19वें स्थान पर स्थित है।

Total Vaccination Doses in Jharkhand- 1,88,55,380

जिसमें की Dose 1 – 1,42,58,300 लोगों को और Dose 2 – 45,97,080 लोगों को लगाया जा चुका है।

कोविड – 19 टीकाकरण मामले में झारखण्ड राज्य में क्रमशः

1. रांची (Ranchi) 19,69,324 के साथ पहले स्थान पर
2. पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum)
19,65,938 के साथ दूसरे स्थान पर
3. धनबाद (Dhanbad) में 14,74,849 के साथ तीसरे
4. बोकारो (Bokaro) 12,05,179 के साथ चौथे और
5. गिरिडीह (Giridih) 11,97,531 के साथ पांचवे स्थान पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version