सोशल न्यूज़

पुर्वी सिंहभूम जिला के नोडल ऑफिसर द्वारा मानगो में 90 लोगों को कोविड-19 का टीका दिलवाया गया।

Published

on

Jamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के द्वारा आज दिनांक 4 जुलाई, 2021 को मानगो के बैकुंठ नगर तथा पोस्ट ऑफिस रोड में मोबाइल चलंत वाहन द्वारा 90 लोगों को कोविशील्ड का टीका दिया गया।

आज के वैक्सिनेशन कैंप में झारखंड प्रदेश सिविल डिफेंस सेल के अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष श्री राहुल भट्टाचार्जी, एक्जीक्यूटिव मेंबर श्री अभिषेक सिंह चौहान, राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भुवन कॉम्प्लेक्स के श्री लोकेश मिश्रा जी तथा उनके टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के द्वारा पुर्वी सिंहभूम जिला वैक्सिनेशन कार्यक्रम के तहत श्री रवि शंकर केपी को  पुर्वी सिंहभूम जिला का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया था।

श्री रवि शंकर केपी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में वे और उनकी पूरी टीम कटिबद्ध है। उनका मानना है कि जब तक समाज का हर व्यक्ति टीका नहीं ले लेगा तबतक वे और उनकी टीम सक्रिय होकर इस दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही लोगों में फैली अफवाह को दूर करते हुए उन्हें वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

पढ़ें खास खबर– 

भारत के 90% लोग नहीं जानते। निःशुल्क इंडिया के बेस्ट डॉक्टर से सलाह कैसे प्राप्त करें, वह भी अब घर बैठे : भारत सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा ‘ई – संजीवनी’

भारत के इन स्थलों पर मंडरा रहा है खतरा। क्या बदलेगा तेजी से मौसम?

कोरोना रिपोर्ट @24 Hours

दो योनि वाली लड़की, है बेहद खूबसूरत। अपने जैसी लड़कियों को दे रही है मार्गदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version