झारखंड

पीएचडी की डिग्री प्राप्त डॉक्टर भुनेश्वर कुमार को सम्मानित

Published

on

JAMSHEDPUR : पटमदा डिग्री कॉलेज सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त डॉक्टर भुनेश्वर कुमार को सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन कुड़मालि विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया था।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर कृष्णा पद महतो, पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने डॉक्टर भुनेश्वर कुमार को पीएचडी की डिग्री मिलने पर बधाई और शुभकामना प्रदान की।

इस मौके पर डॉक्टर गौतम गोराई, डॉ कमल कुमार महतो और डॉक्टर शालिग्राम मिश्र ने भी डॉक्टर भुनेश्वर कुमार को शुभकामना और बधाई प्रदान की।

Read More : असामाजिक तत्वों ने जंगल में लगाई आग, समाजसेवी युवकों ने बुझाई आग

डॉक्टर भुनेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएचडी की डिग्री जीवन के एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके लिए कई प्रकार के विश्वविद्यालय की प्रक्रियाओं से गुजरनी पड़ते हैं।

उन्होंने कुड़मी समाज की सभ्यता और संस्कृति के बारे में भी चर्चा की और छात्र-छात्राओं को इस विषय पर और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक गण, कुड़मालि छात्र संगठन के अध्यक्ष चंदन महतो और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रताप महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चंदन महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version