क्राइम

पानी की चोरी और हो रहा दुरुपयोग। किसी को 10 मिनट पानी तो किसी को 24 घंटे की वीआईपी सुविधा। कौन खेल रहा यह खेल?

Published

on

Jamshedpur : 17 जुलाई, 2021 सरकारी पाइपलाइन से हो रही पानी की चोरी। मामला मानगो के जवाहर नगर रोड न0 6 का है। जहाँ पानी के कनेक्शन की बड़ी गड़बड़ी का पता चला है। 

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बिजली का तार बिछाने के लिए उस गली की खुदाई की जा चुकी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहाँ कुछ घरो में 24 घंटे पानी की सुविधा है। जबकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी केवल सुबह ही आता है वह भी कुछ घरो में मुश्किल से एक घंटे ही पानी मिल पाता है। 

अब सवाल यह उठता है कि एक ही मुहल्ले में ये पानी का कौन-सा कनेक्शन है। जो 24 घंटे पानी देता है। क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए?  

आज दिन के 10 बजे यह जानकारी मिली जब पानी देने का टाइम खत्म हो चुका था। और उन घरों में सर्विस पाइप से पानी लगातार प्रेशर में उफान मार रहा था। मतलब इनलोगो का पानी चालू ही था। और दिन के 12 बजे तक उन सभी के कनेक्शन में पानी उपलब्ध था। 

पता चला कि इन लोगो के पाईप में रात को भी पानी की पूरी सुविधा रहती है। आखिर इन लोगो को ये सुविधा कहाँ से ओर कैसे मिल रही है। ये एक बड़ी बात है। ये सुविधा उन लोगो को क्यों नही है, जिनके घरो में केवल 10 मिनट पानी की सुविधा ही है। क्या कोई VVIP कनेक्शन भी है? या विशेष कोई विशेष सुविधा है। अगर कोई ऐसी सुविधा है तो इसकी जानकारी मानगो के हर नागरिक को क्यों नहीं है?

पढ़ें खास खबर– 

साल 2022 की सबसे हिट फिल्म बन सकती है – वाडी वासल (VaadiVaasal), किया इसका फर्स्ट लुक रिलीज, तेजी से हो रहा वायरल।

बिग फार्मा ने हमारे सरकारी नौकरशाहों और राजनेताओं पर कब्जा कर लिया है – क्रेग केली

ब्रह्मांड में हो रहा है बदलाव। आकाशगंगा के समूह आपस में टकरा रहे हैं।

भोले बाबा की नगरी से पकड़ाए 8 साइबर अपराधी। बनाते थे, भोले भाले लोगों को शिकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version