झारखंड

पानी कनेक्शन में मोटर लगाना अवैध , मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई में चलाया गया सर्च अभियान, 8 घरों से मोटर जप्त किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर   |   झारखण्ड 

उपायुक्त महोदया पूर्वी सिंहभूम के निर्देश में नगर निगम के गठित टीम के द्वारा संकोसाई की ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा जल संयोजन के दौरान लगाने वाले 8 मोटर को जप्त किया गया। मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई  में प्रायः आम नागरिकों के द्वारा पानी से संबंधित समस्या का शिकायत प्राप्त हो रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वारा बताया जा रहा था कि ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा जल संयोजन के दौरान मोटर लगा दिया जाता है, इसीलिए नीचे क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है और इन क्षेत्रों में पानी कम मिल पाता है। 

इसके जांच हेतु उपायुक्त महोदया के निर्देश में नगर निगम में जांच दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा संकोसाई एक नंबर रोड क्षेत्र के 8 घरों से मोटर जप्त किया गया। एवं मोटर नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। यह जांच अभियान आगे भी चलाकर मोटर जब्त किया जाएगा। टीम के सुश्री सृष्टि दिप्रिया मिंज, संतोष कुमार, पंडित कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version