सोशल न्यूज़

पर्यावरण में शुद्धता लाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने उठाया अनोखा कदम।

Published

on

जमशेदपुर : कोरोना महामारी ने जहां एक ओर दुनियां को बर्बाद कर दिया वहीं प्राणवायु ऑक्सीजन की महत्ता का ज्ञान भी दे दिया। वैसे तो पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का कार्य बहुत से लोग करते आये हैं। लेकिन जमशेदपुर की प्राकृतिक प्रेमी संस्था मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा कुछ अलग सोच रखती है। जो घर-घर लोगों को पर्यावरण का संतुलन और वृक्षों का महत्व समझा रही है। 

इसी क्रम में संस्था के द्वारा आज दिनांक 02/06/2021 को पर्यावरण में शुद्धता लाने के लिए शाखा सदस्यों ने अपने परिवार के साथ घर के छत पर गमलों में 21 पौधे लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा का सपना है कि असंतुलित पर्यावरण का संतुलन फिर से बन जाये। कोरोना काल में इनका लक्ष्य 101 पौधे लगाना है। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश भी देना है कि  सभी लोग अपने-अपने घरों के आंगन या बागीचे में एक पेड़ अवश्य लगाए। और जिनके पास जगह नहीं हैं या जो फ्लैट में रहते हैं वे गमलों का प्रयोग करते हुए पौधे तो अवश्य ही लगाए।  

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सुगम सरायवाला शाखा अध्यक्ष और रवि कुमार गुप्ता शाखा सचिव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वहीं संस्था के अध्यक्ष का कहना है कि “हर व्यक्ति यदि ईमानदारी से अपने ऑक्सीजन का जुगाड़ पहले से कर ले तो कितना बेहतर होगा। प्रकृति हमें यह निःशुल्क प्रदान करती है। इसलिए हम इसकी कद्र नहीं करते। लेकिन कोरोना ने इसका महत्व हम सबको समझा दिया है। आइये अपने लिए एक पेड़ अवश्य लगाए।”


पढ़ें खास खबर– 

भारतीय सेना प्रमुख कश्मीर घाटी में सुरक्षा की समीक्षा के लिए कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर गए।

भारत को मिली 8 नई फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी। आत्मनिर्भर बनने की ओर भारत ने बढ़ाये एक कदम और।

गले की बीमारी हो या हकलाना – तोतलाना, दूर करें सिंहासन।

नासा इस माह जश्न मना रहा है। आइये हम भी नासा के इस जश्न में शामिल हो कर उसके गौरवमयी इतिहास का साक्षी बने।

दुनियां की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में मलाला यूसुफजई। VOGUE मैगजीन ने दिया यह सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version