झारखंड

परिजनो के नाम पर लोन स्वीकृत करने के आरोप में बिरसानगर निवासी गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मानगो थाना अंतर्गत दिनांक- 15.06.2022 को सौरव दासगुप्ता द्वारा ग्राहको का सिलपैक कर रखा हुआ सोने का सीलपैक तोड़कर अपने परिजनो के नाम पर लोन स्वीकृत करने के आरोप में मानगो थाना में आवेदन दिया गया, जिस पर मानगो थाना कांड सं0-191 / 2022, दिनांक- 15.06.2022 धारा-406/420/120बी0 / 34 भा०द०वि० के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त अभियुक्त को मानगो थाना के छापामारी टीम द्वारा अभियुक्त शांतनु देव को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

बता दें की शांतनु देव की उम्र 46 वर्ष है, पिता सुकुमार देव, जो 306बी0 मदर टेरेसा रोड, नियर शिव मंदिर, हुललुंग जोन न0-06 थाना बिरसानगर जिला-पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर के रहने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version