झारखंड

पत्रकारिता जगत के अंगद है अनुज कुमार सिन्हा – सुधीर कुमार पप्पू

Published

on

जमशेदपुर : प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनुज कुमार सिन्हा, यह नाम कोई पहचान का मोहताज नहीं है जमशेदपुर झारखंड के जर्रे जर्रे में खुशबू की तरह लोगों के दिलों दिमाग में फैली हुई है उनके बेबाक,निडर,निष्पक्ष लेख सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।प्रभात खबर अखबार को जमशेदपुर में ऊंची मुकाम तक पहुंचने में इनका विशेष योगदान रहा है।

अपने कार्यशैली लोगों के साथ आंतरिक संबंध और संगठनात्मक कार्य करने की क्षमता के कारण ही यह संभव हुआ।झारखंड आंदोलन की बात करें तो जिन शहीदों ने झारखंड के लिए अपना प्राण निछावर किया जिनका नाम और बलिदान हमें ज्ञात नहीं था अनुज कुमार सिन्हा ने उन्हें अखबार के माध्यम से हम सभी के बीच पहुंचा और झारखंड को अलग पहचान दिलाने में भी अपना पुरजोर सहयोग दिया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें :  आईटा और झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आज जमशेदपुर जिला न्यायालय के अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने अनुज कुमार सिन्हा को शॉल उड़ाकर,पुष्प गुच्छ और पौधा देकर रामायण के महापात्रा अंगद के नाम से संबोधित किया। जैसे रामायण में अंगद जी ने लंकापति रावण के सभा में अपने पाव जमा दिए थे और उसे कोई हिला नहीं पाया इस तरह पत्रकारिता की जगत में भी अनुज कुमार सिन्हा अपने विचार और कर्मों से ऐसी निव रखी है जिसे कोई हिला नहीं पाएगा।

आज होटल दयाल मे प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा के मार्गदर्शन और अध्यक्षता एवं रिंटू भाई अध्यक्ष जमशेदपुर प्रेस क्लब के द्वारा अनुज कुमार सिन्हा का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के काफी गाने मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version