TNF News

नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की बैठक पोटका में सुभाष चंद्र नायक की अध्यक्षता में संपन्न

Published

on

Jamshedpur : आज दिनांक 30/11/2024 शनिवार को नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की बैठक पोटका में सुभाष चंद्र नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष आनन्द हेंब्रम उपस्थित थे।

बैठक में संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती, संगठित एवं असंगठित मजदूरों की समस्या पर विचार किया गया। आनन्द हेंब्रम ने कहा कि मजदुर वर्ग देश की एक महत्वपूर्ण अंग है। नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूरों की आवाज बनेगी और पूरे कोल्हान प्रमंडल में मज़दूरों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम करेगी।

बैठक में यूनियन के पोटका प्रखंड का गठन किया गया, जिसमें स्वरूप भट्टाचार्यजी को कोल्हान प्रमंडल महासचिव, गणेश पात्रों को कोल्हान प्रमंडल सचिव, सूरज पाण्डेय को पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव, सुभाष चंद्र नायक को पोटका प्रखंड अध्यक्ष, गोपाल दास एवं गुरुचरण सरदार को उपाध्यक्ष, बिमल दास महासचिव, अभिजीत समाई को पोटका प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को कोल्हान अध्यक्ष आनन्द हेंब्रम ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version