TNF News
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी की कात्यायनी ने खेलो इंडिया वीमेंस स्विमिंग में पहले ही दिन झटके दो रजत पदक, संस्थान के निदेशक ने बताया रोल मॉडल
जमशेदपुर, 30 मार्च 2024: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी में अध्ययनरत 10वीं कक्षा की छात्रा कात्यायनी सिंह ने खेलो इंडिया वीमेंस स्विमिंग सीजन 2023 (राउंड- 2) प्रतियोगिता में पहले ही दिन दो रजत पदक जीतकर संस्थान समेत लौहनगरी को गौरवान्वित किया है।
यह प्रतियोगिता बिहार के पटना में आयोजित की जा रही है। कात्यायनी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किए। नेताजी सुभाष संस्थान के प्रबंध निदेशक मदन मोहन सिंह ने कात्यायनी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कात्यायनी संस्थान के लिए रोल मॉडल है और अन्य बच्चों को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री सिंह ने बताया कि संस्थान अपने छात्र-छात्राओं के केवल शैक्षणिक ही नहीं बल्कि बैद्धिक प्रतिभा को भी निखारने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहता है।
यह भी पढ़ें : NTTF के 23 छात्रों का पुणे स्थित सुदर्शन डाइज़ कंपनी में चयन

World’s best IQ level developed system
इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से कुल 82 महिला तैराक हिस्सा ले रही हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन अन्य तीन तैराकों ने भी मेडल हासिल किए हैं।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन रेरा के अध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर बिहार तैराकी संघ की अध्यक्ष माया शंकर, उपाध्यक्ष डीके सिंह, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, झारखंड तैराकी संघ से मनीष कुमार समेत कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे। उन्होंने अन्य प्रतियोगियों के साथ ही कात्यायनी की सराहना करते हुए उसे एक प्रगतिशील तैराक बताया।
कात्यायनी की यह उपलब्धि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। यह अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने और अपना नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा।
हम कात्यायनी को उसकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
25 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने पत्नी को मारी गोली।
Please Visit to our site – iqs.one