सोशल न्यूज़

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जन्यती के अवसर पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।

Published

on

विश्व के हर दिल में बसने वाले भारतीय सेनानायक वीर सुभाष चंद्र बोस का आज जन्मदिन है।  सुभाष चंद्र बोस को देश के विभिन्न स्थलों में बड़े मान-सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज आदित्यपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इंदिरा बस्ती, पान दुकान चौक और आदित्यपुर-2 से सैकड़ों की संख्या में छात्र-युवा- बच्चों को लेकर प्रभात फेरी निकाला गया, जो कि पान दुकान चौक होते हुए शेरे पंजाब तक पहुंचा।

उसके पश्चात ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के राज्य सचिव सुशांत सरकार, AIUTUC मजदूर संगठन की  ओर से आशीष धर और विष्णु देव गिरी के अलावे AIMSS की राज्य उपाध्यक्षा वार्ड 32 की पार्षद श्रीमती मालती देवी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत सरकार ने नेता जी के जीवन संघर्ष को आत्मसात करने और युवाओं को उनके जीवन संघर्ष को जन-जन तक फैलाने की बात कही। वही वक्ता के रूप में AIUTUC मजदूर संगठन की ओर से विष्णु देव गिरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष को बताते हुए और उनके जीवन की बहुत सारी घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी बातों को रखा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम  महतो, रूपा सरकार, मौसमी मित्रा, देवा मुखी, विजय राज, संदीप कुमार, ऋषि शर्मा, अखिलेश ठाकुर, विवेक कुमार, निकिता कुमारी, अनिकेत कुमार, लिली कुमारी, रोहिणी कुमारी, अजित कुमार, बेबो कुमारी, आलोक तनय सरकार, आयुष कुमार आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजू कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version