शिक्षा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता, सोमवारी सबर ने किया उद्घाटन

Published

on

THE NEWS FRAME 

जमशेदपुर | झारखण्ड 

झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पोटका में किया गया। इस प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय गोलमुरी एवं लखाईडीह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उदघाटन सोमबारी सबर ने किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता मे 13 इवेंट कराये गये, जिसमे प्रथम एवं द्धितीय स्थान पानेवाले को पुरस्कृत किया गया। 

क्विज प्रतियोगिता में कुंडिया सामद (एनएससीबीएवी, लखाईडीह) एवं करण किस्कु (एनएससीबीएवी गोलमुरी), निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुदु हेंब्रम (एनएससीबीएवी गोलमुरी) एवं शिबू मुंडा (एनएससीबीएवी लखाईडीह), चित्रकला प्रतियोगिता में सागेन हेंब्रम (एनएससीबीएवी लखाईडीह) एवं बबलू सोरेन (एनएससीबीएवी गोलमुरी), रंगोली प्रतियोगिता में हरी सबर, चेतन पूर्ती एवं नारायण मुर्मू (एनएससीबीएवी लखाईडीह) एवं रेशमा कुमारी, निशाद हांसदा एवं सुगीता सोरेन (एनएससीबीएवी गोलमुरी), 100 मीटर दौड़ में अमित हेंब्रम (एनएससीबीएवी लखाईडीह) एवं गनी पूर्ती (एनएससीबीएवी गोलमुरी), 200 मीटर दौड़ में आशिष मुर्मू (एनएससीबीएभी लखाईडीह) एवं जयंत सरदार (एनएससीबीएभी गोलमुरी), नृत्य प्रतियोगिता में एनएससीबीएवी लखाईडीह एवं एनएससीबीएवी गोलमुरी, बैंड प्रतियोगिता एनएससीबीएवी लखाईडीह, 100 मीटर दौड़ बालिका मे सांझली माझी (केजीबीभी पोटका) एवं सोनाली हांसदा (एनएससीबीएवी गोलमुरी), 200 मीटर दौड़ बालिका के लिए संजू मुर्मू (केजीबीवी पोटका) एवं सिनगो मार्डी (एनएससीबीएवी गोलमुरी), तीन पैर दौड़ में बारमनी सरदार-भारती माझी (केजीबीभी पोटका) एवं मिरनमाई जोजो (एनएससीबीएभी गोलमुरी) एवं चॉकलेट रेस में सेफाली सरदार (केजीबीवी पोटका) एवं सेफाली हेंब्रम (एनएससीबीएवी गोलमुरी) को क्रमश: प्रथम एवं द्धितीय स्थान मिला। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीइइओ विनय कुमार दुबे, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, एपीओ बिंदु झा, बीपीओ बी नंदी एवं जयश्री बोयपाई, सोनु महतो, वार्डेन रूमा हालदार, ज्योति सागर, ललिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version