सोशल न्यूज़

निःशुल्क लौकी एवं गेंहू की सेवा देगी भाजमो – प्रवीण सिंह

Published

on

 

Jamshedpur : शुक्रवार 05 नवम्बर, 2021

महापर्व छठ को लेकर आज भाजमो उलीडीह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हिलव्यु कालोनी, मानगो में आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। 

उन्होंने सर्वसम्मति से इस बात को सामने रखा और बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि महापर्व छठ पूजा में व्रतधारियों के लिए निःशुल्क लौकी एवं गेंहू का वितरण किया जाएगा।

जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल के सौजन्य से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक यह सेवा मुहैया कराने की बात कही। विदित हो की पीछले वर्ष भी भाजमो उलीडीह मंडल के द्वारा क्षेत्र में सेवा दी गई थी। 

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल के महामंत्री प्रेम सक्सेना, इंदुशेखर सिंह, गणेश शर्मा, सुनीता सिंह, राजेश कुमार, अभिजीत सेनापति, आशीष तिवारी, राहुल प्रसाद  सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version