झारखंड

नाले के पानी से परेशान परसुडीह निवासी।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सरजमदा परसुडीह स्थित शंकरपुर, कबीर मंदिर रोड के स्थाई लोग नाले के गंदे पानी से जूझ रहे है, जिसकी शिकायत मुखिया सुमी कराई को दी गयी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। और मुखिया की और से केवल आश्वाशन ही मिल रहा है।  इस सम्बन्ध में कल शाम मुखिया के द्वारा एक बैठक रखी गई थी, जिसमें मुखिया खुद नही आई। जब बस्ती के लोग मुखिया के घर पहुंचे तो मुखिया घर में नहीं थी। 

समस्या गंभीर है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गंदी बदबू की वजह से इस रास्ते लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार ना पड़ जाए खासकर बच्चे, बड़े बजूर्ग को बाहर निकलने नही दिया जा रहा है। 

बैठक में मुखिया के नही आने पर सभी बस्तीवासी उदास हो गए। बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए प्रेम कुमार, राकेश कुमार, मोनू साहू, चुन्नू शर्मा, मनोज वर्मा, पल्लू जी, निमी देवी, लवली वर्मा, शांति देवी, इंदु लाल और अन्य सभी स्थानीय निवासी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version