TNF News

नाली का गन्दा पानी बेख़ौफ़ होकर सड़क पर बह रहा है।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

बड़ौदा घाट का सड़क बना नाली, जनता हैरान और परेशान, व्यवस्थापक बना मौन। बड़ौदा घाट चौक का नजारा देखकर कोई भी बिना बड़बड़ाये यहाँ  नहीं बढ़ता। नाली का गन्दा पानी बेख़ौफ़ होकर सड़क पर बह रहा है। आने – जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीँ छोटे बच्चे ज्यादातर आवागमन के दरमियान रोड़ में बहते हुए नाली के गन्दे पानी मे गिर जाते है, उस पर किसी महानुभवी का भी ध्यान नही जाता है।  अब चाहे मुखिया हो या जिला परिषद का कोई सदस्य ही, किसी का भी ध्यान इस ओर नही है। वे सिर्फ एक ही बार दिखाई पड़ते हैं।  वह आप सभी को मालूम है, इसके बाद उनके दर्शन दुर्लभ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version